PlayBreaking News

MP News :सांदीपनि स्कूलों में RTE वाले स्टूडेंट्स को भी नहीं मिल रहा एडमिशन

प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर आठवीं के बाद सरकारी स्कूलों में पढ़ने के मजबूर RTE के स्टूडेंट को सांदीपनि स्कूलों में एडमिशन नहीं मिल रहा है। दरअसल, डीपीआई ने आदेश दिया है कि सांदीपनि स्कूलों में केवल सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रवेश दिया जाए।
Follow on Google News
सांदीपनि स्कूलों में RTE वाले स्टूडेंट्स को भी नहीं मिल रहा एडमिशन
AI Image

रामचन्द्र पाण्डेय, भोपाल। प्रदेशभर में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ सर्व-सुविधायुक्त सांदीपनि स्कूल तो खोले जा रहे हैं, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग इन स्कूलों में राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को प्रवेश नहीं दे रहा है। विभाग के फरमान के कारण आरटीई के स्टूडेंट 8वीं तक बड़े प्राइवेट स्कूलों में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई करने के बाद फिर सरकारी स्कूलों में हिंदी मीडियम की पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

प्राइवेट स्कूलों में मोटी फीस देने की मजबूरी 

प्रदेश भर में खुल रहे सांदीपनि स्कूलों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से शिक्षा की गुणवत्ता के साथ खोला गया है, चूंकि आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन लेने वाले बच्चों को यह सुविधा केवल कक्षा 8वीं तक ही है। इसके बाद या तो यह बच्चे प्राइवेट स्कूल की मोटी फीस भरकर 9वीं की पढ़ाई करें या फिर सरकारी स्कूलों में एडमिशन लें। सांदीपनि स्कूलों के खुलने से आरटीई के स्टूडेंट्स में एक उम्मीद जागी थी, लेकिन लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के एक आदेश ने उनकी मंशाओं पर पानी फेर दिया है। डीपीआई ने आदेश दिया है कि सांदीपनि स्कूलों में केवल सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रवेश दिया जाए। इस आदेश में वह गरीब बच्चे भी पिस रहे हैं, जो आरटीई के तहत एडमिशन लेकर प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे थे।

ये भी पढ़ें: ट्विशा केस में सुप्रीम कोर्ट : दोनों पक्षों को बयानबाजी से बचने की सलाह, MP सरकार बोली- सास जांच में मदद नहीं कर रही

जनप्रतिनिधि लिख रहे मुख्यमंत्री को पत्र

सांदीपनि स्कूलों में आरटीई के बच्चों को 9वीं में एडमिशन दिलाने के लिए प्रदेश भर से कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में आरटीई योजना को कक्षा 12 तक करने के साथ ही परेशान बच्चों को सांदीपनि स्कूलों में एडमिशन दिलवाने की मांग की गई है। इंदौर के मुकेश टेटवाल ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।

आरटीई को 12वीं तक किया जाए

हमारे बच्चों ने शासन की योजना आरटीई के तहत 8वीं तक प्राइवेट स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई की है, लेकिन अब बच्चों को कक्षा 9 से फिर सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेकर हिंदी मीडियम से पढ़ाई करना पड़ रहा है। आरटीई को 12वीं तक किया जाए या फिर सांदीपनि स्कूलों में एडमिशन दिलाया जाए।

जितेंद्र शर्मा, अभिभावक

ये भी पढ़ें: ‘बार-बार कैसे लीक हो रहा NEET का पेपर?’ सुप्रीम कोर्ट ने NTA को लगाई फटकार, पूछा- 2024 से क्या सबक लिया; केंद्र-CBI से मांगा जवाब

सांदीपनि और उत्कृष्ट स्कलों में नहीं मिला एडमिशन

मेरी बेटी अनन्या पांडेय ने आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई की है। चूंकि योजना का लाभ कक्षा 8 तक ही छात्रों को मिलता है। आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने की वजह से बिटिया को सांदीपनि, उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए लेकर गया, लेकिन बच्ची को प्रवेश नहीं मिल रहा है।

प्रेमनाथ पांडेय, अभिभावक

सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है

सांदीपनि विद्यालयों में पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकारी स्कूलों के बच्चों को इसका लाभ मिले, इसलिए प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को एडमिशन नहीं दिया जा रहा है। उसके बाद जगह खाली होने पर आरटीई के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा।

प्रमोद सिंह, संचालक (सांदीपनि स्कूल), लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts