Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

H1-B Visa :ट्रंप ने एच-1बी वीजा नियमों में सख्ती के आदेश दिए, सोशल मीडिया अकाउंट की होगी जांच

ट्रंप ने एच-1बी वीजा नियमों में सख्ती के आदेश दिए, सोशल मीडिया अकाउंट की होगी जांच
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा नियमों में सख्ती के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत एच-1बी आवेदकों को अपना सोशल मीडिया अकाउंट में कई जानकारी शेयर करनी होगी। जिसमें अकाउंट को सार्वजनिक करना, ताकि अमेरिकी अधिकारी आवेदक की प्रोफाइल, सोशल मीडिया पोस्ट और लाइक्स को देख सकें।

    15 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम

    बता दें ऐसा पहली बार है, जब एच-1बी वीजा के लिए सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच अनिवार्य रूप से जरूरी की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश के बाद नए नियम 15 दिसंबर से लागू होंगे। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने सभी दूतावासों को निर्देश जारी किए हैं। वहीं यदि आवेदक की कोई भी सोशल मीडिया एक्टिविटी अमेरिकी हितों के खिलाफ दिखी तो एच-1बी वीजा जारी नहीं किया जाएगा। एच-1बी के आश्रितों (पत्नी, बच्चों और पेरेंट्स) के लिए एच-4 वीजा के लिए भी सोशल मीडिया प्रोफाइल को पब्लिक करना जरूरी होगा।

    कितने भारतीय को मिलता है H-1 B वीजा

    दरअसल एच-1 बी वीजा हाई स्किल्ड प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर्स, इंजीनियर, सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स को जारी होता है। 1990 में अमेरिकी कांग्रेस में बिल के जरिए ये वीजा अस्तित्व में आया। लेकिन ट्रंप के आदेश के बाद भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा दरअसल हर साल कुल जारी किए जाने वाले एच-1बी वीजा में से 70% भारतीय प्रोफेशनल्स को जारी किए जाते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts