🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

ट्रंप का बड़ा दावा! बोले- ईरान युद्ध अब ज्यादा नहीं चलेगा, लेकिन तेहरान की नई चाल ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म होने की उम्मीद जताई है लेकिन ईरान की नई योजना अलग तस्वीर दिखा रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े प्रस्ताव, संभावित समझौते की चर्चा और लगातार जारी तनाव ने इस पूरे मामले को फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है।
Follow on Google News
ट्रंप का बड़ा दावा! बोले- ईरान युद्ध अब ज्यादा नहीं चलेगा, लेकिन तेहरान की नई चाल ने बढ़ाई दुनिया की चिंता
डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म होने की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच कई महीनों से जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। ट्रंप का कहना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश जारी है और वे अनावश्यक जान-माल का नुकसान नहीं चाहते। दूसरी ओर ईरान की नई रणनीति ने हालात को और गंभीर बना दिया है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर सामने आई योजना ने दुनिया भर के देशों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इसका असर वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर पड़ सकता है।

Twitter Post

ट्रंप ने युद्ध खत्म होने की जताई उम्मीद

व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष अब ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता शांति के रास्ते पर आगे बढ़ना है। ट्रंप का कहना था कि यदि बातचीत से समाधान निकल सकता है तो वही सबसे बेहतर विकल्प होगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट से सराफा तक सोने की तस्करी का सिंडिकेट बेनकाब: कस्टम कर्मचारी और ग्राउंड स्टाफ गिरफ्तार

बातचीत से हल निकालने पर जोर

ट्रंप ने कहा कि युद्ध किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं होता। इससे दोनों पक्षों को नुकसान उठाना पड़ता है और आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। उन्होंने बताया कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार था, लेकिन बातचीत की संभावना बनने के बाद उस पर रोक लगा दी गई। उनके अनुसार, कूटनीतिक समाधान हमेशा युद्ध से बेहतर होता है।

समझौते की दिशा में बढ़ रही बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते का एक प्रारंभिक मसौदा तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस पर दोनों पक्षों के बीच चर्चा आगे बढ़ रही है। कतर के अधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि यह प्रक्रिया सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि अभी अंतिम फैसला दोनों देशों की सहमति के बाद ही होगा।

होर्मुज को लेकर ईरान की नई तैयारी

इसी बीच ईरान की संसद में एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार चल रहा है, जिसमें अमेरिका, इजरायल और कुछ अन्य देशों के जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता सीमित करने की बात कही गई है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इस योजना ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री मार्गों को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।

ये भी पढ़ें: ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं, गोपनीय जानकारी लीक करने वालों को दी कड़ी चेतावनी

दुनिया की नजर होर्मुज पर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक माना जाता है। बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और अन्य जरूरी सामान इसी रास्ते से दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की रोक या तनाव का असर वैश्विक बाजार, तेल की कीमतों और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

icon

Latest Posts