PlayBreaking News

ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं, गोपनीय जानकारी लीक करने वालों को दी कड़ी चेतावनी

ट्रम्प ने कहा कि रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने ऐसे लोगों को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और लंबी जेल की सजा की मांग की जाएगी। हालांकि, ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि वह किस गोपनीय जानकारी या किस घटना से जुड़े लीक का जिक्र कर रहे थे।
Follow on Google News
ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं, गोपनीय जानकारी लीक करने वालों को दी कड़ी चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका के पास बड़ी मात्रा में हथियार मौजूद हैं और देश लगातार अपने रक्षा उत्पादन को बढ़ा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि जरूरत के मुताबिक नए हथियार बनाए जा रहे हैं और उनकी सप्लाई भी लगातार जारी है। ट्रम्प ने रक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ट्रम्प बोले- रक्षा उत्पादन तेजी से बढ़ रहा

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी रक्षा कंपनियां देश के इतिहास में सबसे ज्यादा नए प्लांट और फैक्ट्रियां बना रही हैं। उनका दावा है कि इससे अमेरिका की सैन्य ताकत और रक्षा उत्पादन क्षमता पहले से ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि देश भविष्य की किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

गोपनीय जानकारी लीक करने वालों पर सख्त रुख

ट्रम्प ने कहा कि रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने ऐसे लोगों को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और लंबी जेल की सजा की मांग की जाएगी। हालांकि, ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि वह किस गोपनीय जानकारी या किस घटना से जुड़े लीक का जिक्र कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट से सराफा तक सोने की तस्करी का सिंडिकेट बेनकाब: कस्टम कर्मचारी और ग्राउंड स्टाफ गिरफ्तार

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान-ओमान में सहमति

इस बीच ईरान ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही के लिए नए समुद्री मार्ग की रूपरेखा पर ओमान के साथ सहमति बन गई है। दोनों देश जल्द इसकी संयुक्त घोषणा कर सकते हैं।हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि इस समझौते का मतलब यह नहीं है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। यदि क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य दबाव बना रहा तो सुरक्षा जोखिम भी जारी रहेगा।

अब पढ़ें पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है। उनके मुताबिक अगले 48 घंटे में यह साफ हो जाएगा कि दोनों देशों के बीच कोई समझौता हो पाता है या नहीं।
  • वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत आसान नहीं होगी। उनके अनुसार, ईरान के भीतर अलग-अलग गुटों की सोच अलग है, इसलिए बातचीत लंबी चल सकती है।
  • ईरान-अमेरिका तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार पर भी दिखाई देने लगा है। समुद्री ट्रैकिंग कंपनी केपलर के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या तेजी से घटी है। बुधवार को यहां से केवल दो जहाज गुजरे, जबकि तनाव बढ़ने से पहले रोजाना 130 से 140 जहाज इस रास्ते का इस्तेमाल करते थे।
  • बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में भी जहाजों की आवाजाही में भारी गिरावट आई है। हूती विद्रोहियों की नाकाबंदी के बाद इस मार्ग पर व्यापारिक जहाजों की संख्या लगातार कम हो रही है।

ईरानी सेना का दावा

ईरानी सेना ने कहा है कि वह किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अमीर अकरामिनिया ने कहा कि सैन्य उपकरणों को लगातार आधुनिक बनाया जा रहा है और घरेलू तकनीक से नए हथियार शामिल किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी चुनौती का तुरंत जवाब दिया जा सके।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts