PlayBreaking News

US- Iran War :ट्रंप बोले- ईरान से हर हाल में यूरेनियम लेंगे, डील नहीं हुई तो सीजफायर खत्म

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, असमंजस के चलते कई जहाज इस मार्ग से गुजरने से बच रहे हैं। कुछ जहाजों ने कोशिश की, लेकिन हालात को देखते हुए वापस लौट गए।
Follow on Google News
ट्रंप बोले- ईरान से हर हाल में यूरेनियम लेंगे, डील नहीं हुई तो सीजफायर खत्म
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के रिश्तों में फिर से दरारें बढ़ती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान के पास मौजूद ज्यादा एनरिच्ड यूरेनियम हासिल करना चाहता है। उनके इस बयान ने संभावित समझौते पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है।

    एयरफोर्स वन में ट्रंप का बड़ा बयान

    शनिवार को एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर बुधवार तक कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ, तो मौजूदा सीजफायर खत्म किया जा सकता है। जिसके बाद अब ये पूरी तरह ईरान पर निर्भर करेगा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले को कैसे ले रहा है।

    नाकेबंदी जारी, हमले की भी चेतावनी

    ट्रंप ने यह भी साफ किया कि ईरान पर लगी अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो दोबारा बमबारी शुरू की जा सकती है। इस बयान से साफ है कि अमेरिका दबाव की रणनीति जारी रखे हुए है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान वार्ता की नई कोशिश : आ गई इस्लामाबाद में बातचीत की तारीख, क्या इस बार थमेगा मिडिल ईस्ट का संकट?

    बातचीत अटकी, नतीजा अब भी दूर

    हाल ही में पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत हुई थी, लेकिन वह बेनतीजा रही। हालांकि बैकचैनल स्तर पर बातचीत जारी है, लेकिन कई अहम मुद्दों पर अब भी सहमति नहीं बन पाई है।

    यह भी पढ़ें: 1 घंटे में 7 झूठ! ट्रंप पर भड़का ईरान, बोला- यूरेनियम नहीं देंगे, होर्मुज पर सिर्फ हमारा कंट्रोल

    जानें किन मुद्दों पर फंसा है मामला-   
    दोनों देशों के बीच सबसे बड़े मतभेद इन मुद्दों को लेकर हैं:

    • ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हटेंगे या नहीं
    • ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को कितना सीमित करेगा
    • समुद्र में जहाजों की सुरक्षा और आवाजाही कैसे सुनिश्चित होगी

    Breaking News

    होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ी अनिश्चितता

    • होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, असमंजस के चलते कई जहाज इस मार्ग से गुजरने से बच रहे हैं। कुछ जहाजों ने कोशिश की, लेकिन हालात को देखते हुए वापस लौट गए।
    • ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि होर्मुज सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है। वहीं, ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही, तो यह रास्ता बंद किया जा सकता है। दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्पष्ट किया है कि नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक राष्ट्रपति ट्रम्प इसे हटाने का आदेश नहीं देते।

    पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

    • दोबारा बातचीत: अमेरिका और ईरान की टीमें सोमवार को पाकिस्तान में फिर से बातचीत कर सकती हैं, हालांकि पुष्टि नहीं हुई है।
    • होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुला: ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि फिलहाल आवाजाही सामान्य है।
    • ईरान की चेतावनी: नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज बंद किया जा सकता है।
    • अमेरिकी रुख सख्त: ट्रम्प ने कहा कि डील के करीब हैं, लेकिन नाकेबंदी जारी रहेगी।
    • घर वापसी: इजराइल-लेबनान सीजफायर के बाद लोग अपने घर लौटने लगे हैं।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts