पिता की हत्या के बाद बेटा बोला- बाय मिस्टेक हो गया...पानी की टंकी में फेंका शव, फिर बिरयानी खाकर सो गया

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पानी की टंकी में छिपा दिया और बाहर जाकर बिरयानी खाकर घर लौटकर सो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Follow on Google News
पानी की टंकी में फेंका शव, फिर बिरयानी खाकर सो गया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब पीने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पास बनी पानी की टंकी में डाल दिया। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद वह बाहर जाकर बिरयानी खाकर घर लौटा और कंबल ओढ़कर सो गया। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

    शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

    जानकारी के मुताबिक, बहेरापारा निवासी पारस केरकेट्टा (50) अपने अलग मकान में रहते थे। उनके घर के पास ही किराए के मकान में उनका छोटा बेटा प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा (25) रहता था।

    सोमवार (2 मार्च) की रात प्रभात शराब के नशे में अपने पिता के घर पहुंचा। पिता ने उसे शराब पीने को लेकर डांटा और नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

    ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड ने कहा ‘ना’, प्रेमिका ने उठाया खुदकुशी का कदम : बिलासपुर में फंदे पर लटकी युवती, मानसिक दबाव में थी; आरोपी गिरफ्तार

    गुस्से में उठाई कुल्हाड़ी, सिर पर किए कई वार

    विवाद बढ़ने पर प्रभात का गुस्सा बेकाबू हो गया। उसने घर में रखी टांगी (कुल्हाड़ी) उठा ली और पिता के सिर पर कई बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण पारस केरकेट्टा की मौके पर ही मौत हो गई।

    शव टंकी में डाला, फिर बिरयानी खाकर सो गया

    हत्या के बाद आरोपी ने पिता के शव को घर के बगल में बनी छोटी पानी की टंकी में डाल दिया, ताकि किसी को घटना का पता न चल सके। इसके बाद वह पास की दुकान पर गया, वहां बिरयानी खाई और फिर घर लौटकर कंबल ओढ़कर आराम से सो गया।

    पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

    घटना के दौरान आसपास के लोगों ने पिता-पुत्र के बीच विवाद होते देखा था। पारस केरकेट्टा के घर से कोई हलचल नहीं होने पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रभात केरकेट्टा को हिरासत में ले लिया।

    पुलिस ने टंकी से निकलवाया शव

    मंगलवार (3 मार्च) सुबह थाना प्रभारी सीपी तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पानी की टंकी से शव को बाहर निकलवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं।

    आरोपी बोला- गुस्से में बाय मिस्टेक हो गया

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने को लेकर पिता से विवाद हुआ था। गुस्से में उसने हमला कर दिया और घटना बाय मिस्टेक हो गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts