T20 World Cup Semifinal :मार्क्रम vs सैंटनर, कल ईडन गार्डन्स में रणनीति और फॉर्म की टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार को शाम 7 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच है। दोनों टीमों के कप्तान फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में दोनों कप्तानों और उनकी टीमों में तगड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
मार्क्रम vs सैंटनर, कल ईडन गार्डन्स में रणनीति और फॉर्म की टक्कर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमों के कप्तान इस समय शानदार फॉर्म में हैं। एडेन मार्क्रम और मिचेल सैंटनर न केवल अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, बल्कि प्रदर्शन के मामले में भी अग्रणी रहे हैं। आमतौर पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब दोनों कप्तान ही टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल हों। ऐसे में यह मुकाबला रणनीति, नेतृत्व और व्यक्तिगत प्रदर्शन, तीनों का संगम होगा।

    2015 की वनडे विश्व कप की यादें

    दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी प्रतियोगिताओं में प्रतिद्वंद्विता पुरानी है। 2015 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा झटका दिया था। अब परिस्थितियां बदली हुई हैं। दक्षिण अफ्रीका ने हाल के वर्षों में खुद को एक सशक्त टीम के रूप में स्थापित किया है। हालांकि सीमित ओवरों में बड़ी ट्रॉफी अब तक नहीं मिली है, लेकिन टीम पर लगा ‘चोकर’ का तमगा काफी हद तक धुंधला पड़ चुका है। इस बार टीम संतुलित नजर आ रही है और बड़े मैचों का दबाव झेलने के लिए तैयार दिखती है।

    कप्तानों का प्रदर्शन रहेगा निर्णायक

     मार्क्रम ने इस टूर्नामेंट में 175 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। पावरप्ले में उनका आक्रमण विरोधी गेंदबाजों पर भारी पड़ा है। दूसरी ओर सैंटनर ने 6.35 की किफायती इकॉनमी रेट से रन गति पर अंकुश लगाया है और जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दिया है। दक्षिण अफ्रीका के पास क्विंटन डीकॉक, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं, जबकि न्यूजीलैंड के स्पिन आक्रमण में रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने प्रभाव छोड़ा है। यह मुकाबला बल्लेबाजी की ताकत बनाम अनुशासित स्पिन गेंदबाजी के रूप में भी देखा जा रहा है।

    पिच, रणनीति और संभावित स्कोर

    ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में फिन एलन, टिम सीफर्ट और डैरिल मिचेल जैसे बल्लेबाज पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे। दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है। लुंगी एनगिडी की धीमी गेंदें और वाइड यॉर्कर इस मैच में अहम भूमिका निभा सकती हैं, वहीं लॉकी फर्ग्यूसन की रफ्तार न्यूजीलैंड के लिए बड़ा हथियार होगी। कुल मिलाकर रणनीति, संयम और दबाव में प्रदर्शन ये सभी कारक तय करेंगे कि फाइनल का टिकट किसे मिलता है।

    सेमीफाइनलिस्ट टीम

    न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम।

    दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्किया, जेसन स्मिथ।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts