PlayBreaking News

ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर फाइटिंग मैच होगा :4 हजार से ज्यादा दर्शक होंगे शामिल, UFC चीफ बोली- ट्रंप का आइडिया था

यह इवेंट सिर्फ ट्रंप के जन्मदिन तक सीमित नहीं है। डाना व्हाइट ने बताया कि ट्रंप चाहते थे कि यह आयोजन अमेरिका के 250वें स्थापना वर्ष के जश्न का हिस्सा बने।
Follow on Google News
4 हजार से ज्यादा दर्शक होंगे शामिल, UFC चीफ बोली- ट्रंप का आइडिया था

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 14 जून को 80वें जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में बड़ा खेल आयोजन होने जा रहा है। इस मौके पर अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के मुकाबले कराए जाएंगे। यह पहली बार होगा जब दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संस्था का इवेंट सीधे व्हाइट हाउस परिसर में आयोजित होगा।

क्या है पूरा प्लान?

UFC चीफ डाना व्हाइट के मुताबिक, व्हाइट हाउस में फाइट कराने का आइडिया खुद ट्रंप का था। इसके लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में खास फाइटिंग एरिया यानी ऑक्टागन केज तैयार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां 4 हजार से ज्यादा दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं, व्हाइट हाउस के पास मौजूद एलिप्स फील्ड में बड़ी स्क्रीनें लगाई जाएंगी, जहां 75 हजार से 1 लाख लोग मुफ्त में मुकाबले देख सकेंगे। फाइट से पहले खिलाड़ियों का वेट-इन यानी वजन मापने की प्रक्रिया लिंकन मेमोरियल में कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘ठीक से व्यवहार करो, नहीं तो उड़ा देंगे...’ ट्रंप की ओमान को खुली धमकी, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

आखिर ऐसा आयोजन क्यों कराया जा रहा है?

यह इवेंट सिर्फ ट्रंप के जन्मदिन तक सीमित नहीं है। डाना व्हाइट ने बताया कि ट्रंप चाहते थे कि यह आयोजन अमेरिका के 250वें स्थापना वर्ष के जश्न का हिस्सा बने।

यानी इस कार्यक्रम को देशभक्ति, खेल और बड़े सार्वजनिक आयोजन के मिश्रण के तौर पर पेश किया जा रहा है। UFC ने फाइटिंग एरिया की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें अमेरिकी झंडे की थीम वाला डिजाइन नजर आ रहा है।

कितने टिकट बांटे जाएंगे

डाना व्हाइट ने बताया कि उनके पास 200 टिकट होंगे, जबकि ट्रम्प 1000 टिकट बांटेंगे। UFC की मालिक कंपनी TKO ग्रुप के प्रमुख एरी इमैनुएल के पास भी 200 टिकट होंगे। बाकी टिकट अमेरिकी सैनिकों को दिए जाएंगे। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि इस इवेंट के टिकटों की मांग बेहद ज्यादा है और लोगों में इसे लेकर अलग तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है।

Featured News

ट्रंप और UFC का रिश्ता कितना पुराना है?

डोनाल्ड ट्रंप और UFC चीफ डाना व्हाइट की दोस्ती कई साल पुरानी है। राजनीति में आने से पहले ट्रम्प ने अपने होटल और प्रॉपर्टी में UFC इवेंट कराने की अनुमति दी थी, जब इस खेल को लेकर काफी आलोचना होती थी। इसके बदले डाना व्हाइट कई मौकों पर ट्रम्प के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भी उन्होंने ट्रम्प के समर्थन में भाषण दिया था।

UFC क्या है?

UFC यानी अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप दुनिया की सबसे बड़ी MMA संस्था है, जिसकी शुरुआत 1993 में अमेरिका में हुई थी। इसमें बॉक्सिंग, कराटे, जूडो, कुश्ती, जिउ-जित्सु, किकबॉक्सिंग और ताइक्वांडो जैसी अलग-अलग फाइटिंग तकनीकों के खिलाड़ी मुकाबला करते हैं। आज UFC दुनिया के सबसे लोकप्रिय कॉम्बैट स्पोर्ट्स आयोजनों में गिना जाता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts