Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली के हुए टुकड़े, चालक की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

ग्वालियर : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली के हुए टुकड़े, चालक की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग
ग्वालियर। भूसा लेने के लिए जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। वहीं ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ये भी पढ़ें: विदिशा : बेतवा नदी में डूबने से युवक की मौत, त्रिवेणी घाट पर नहाते समय हुआ हादसा

हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली के टुकड़े हो गए

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा चौकी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से भूसा लेने मुरैना के गलेथा गांव जा रहा था। ट्रैक्टर चालक रघुवीर सिंह सिकरवार(35) को छतरपुर से दाल भरकर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के कई टुकड़े हो गए। जिसमें ट्रॉली के नीचे दबने से रघुवीर सिकरवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

चक्का जाम कर ट्रक को लगाई आग

भीषण हादसे से गुस्साए मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर ट्रक में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी बल के साथ जा पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों को ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। ये भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद शंकर प्रसाद, राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

पुलिस ने किया मामला दर्ज

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक नंबर के आधार पर ड्राइवर और उसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक रघुवीर सिंह सिकरवार मुरैना जिले के ग्राम गलेथा का रहने वाला था।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts