Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घायल युवती को किया मुंबई एयरलिफ्ट : ट्रक के तांडव में हो चुकी हैं तीन की मौत

घायल युवती को किया मुंबई एयरलिफ्ट : ट्रक के तांडव में हो चुकी हैं तीन की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर - सोमवार 15 सितंबर की शाम को हुए भयावह ट्रक हादसे में तीन की मौत हो गई थी और 13  घायल हुए थे। इस हादसे में गंभीर घायल 17 साल की बेटी के इलाज के लिए अब सीएम डॉ. मोहन यादव ने आदेश देते हुए उन्हें इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। घायलों में 17 साल की संस्कृति, पिता अशोक वर्मा निवासी स्कीम 51 संगम नगर इंदौर भी थी। हादसे के बाद से ही उनका इलाज चल रहा है। हाथ का ऑपरेशन हुआ, लेकिन इसके बाद संक्रमण के खतरे ने चिंता बढ़ा दी। डॉक्टर्स ने मुंबई रैफर की सलाह दी थी। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव को जानकारी मिली और उन्होंने बेटी को एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए।

    क्या हुआ था - 

    शिक्षक नगर चौराहा से बड़ा गणपति तक तीन लोगों की जान लेने और 13को घायल करने वाले ट्रक चालक गुलशेर खान और हेल्पर शंकर ठाकुर को पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर ले लिया है। वही इस हादसे में 3लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर है। आरोपियों ने दो जगहों पर शराब पीना स्वीकारा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी निकाल लिए हैं। ट्रक मालिक की भूमिका और पेपर के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। एरोड्रम पुलिस ने धरमपुरी निवासी गुलशेर खान और मानसिंह ठाकुर को बुधवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने 21 सितंबर तक रिमांड स्वीकृत कर दिया।

    तीन की स्तिथि गंभीर -

    घटना में छात्रा संस्कृति वर्मा का भंडारी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। एक हाथ पूरी तरह डैमेज हो गया है। सोमवार रात संस्कृति की चार घंटे सर्जरी चली। पैर से नस निकाल हाथ में डाली गई। बुधवार को पता चला उन्हें इंफेक्शन हो गया है। अब दूसरी सर्जरी करना होगी। पेट की नस निकालकर हाथ में डालेंगे। घायल ऑटो चालक विपुल शर्मा का बुधवार शाम रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ। पत्नी खुशी ने बताया, वे उठ-बैठ नहीं पा रहे हैं। रजनी खतवास के भी सिर में गंभीर चोट है, उनके पति की मौत हो चुकी है। कोचिंग से लौट रही छात्रा दीक्षा चौहान के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। ड्राइवर गुलशेर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस भी दर्ज किया गया है। उस पर अवैध हथियार रखने, छेड़छाड़ जानवरों से हरकत करने व हमले के तीन पुराने केस भी सामने आए हैं।

    Twitter Post

     

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts