Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में CM शिवराज की तिरंगा यात्रा, बोले- देश के लिए मरने की नहीं जीने की जरूरत

इंदौर में CM शिवराज की तिरंगा यात्रा, बोले- देश के लिए मरने की नहीं जीने की जरूरत
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सीएम के राजबाड़ा पहुंचने पर कलाकारों ने बैंड और लेझिम की धुन पर प्रस्तुति दी। बता दें कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने कहा कि आज देश के लिए मरने की नहीं जीने की जरूरत है। देश के लिए कुछ करने की जरूरत है। हर घर तिरंगा फहराना है। इस अभियान से कोई ना छूटे। [caption id="attachment_39416" align="aligncenter" width="600"] सीएम शिवराज ने भगत सिंह को नमन कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।[/caption]

तिरंगा यात्रा में दिखा जनता का सैलाब

सीएम शिवराज ने राजबाड़ा पर कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इंदौर को प्रणाम करता हूं। ये अद्भुत शहर है। आज मैंने आजादी के अमृत महोत्सव पर निकली तिरंगा यात्रा में शहर की सड़कों पर जनता का सैलाब देखा, जिनके हाथ में तिरंगा, होठों पर भारत मां की जय का नारा और दिल में देशभक्ति का संकल्प था। ये भी पढ़ें- CM शिवराज ने कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, प्रेरणादायक कहानियां भी सुनाईं

सीएम शिवराज की बड़ी बातें

  • सीएम ने कहा कि तिरंगा हमारे देश का गौरव है। भारत की आन बान और शान है। आज इंदौर में तिरंगे के प्रति अद्भुत प्रेम देखा गया। क्या नौजवान, क्या भांजे-भांजियां अद्भुत है यहां की जनता, हाथ में तिरंगा लेकर लोग मकानों पर भी खड़े दिखाई दिए।
  • आजादी का 75वां वर्ष है, देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अंग्रेजों ने चांदी की तश्तरी में हमें आजादी भेंट नहीं की थी। हजारों क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदों पर झूल गए थे।
  • आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा है। ये देशभक्ति की भावना का प्रकटीकरण का त्योहार है।
  • 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ हो रहा है। सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। इंदौरवासियों किसी भी जाति धर्म के हों हम सब भारत माता के लाल हैं, भेद भाव का कहां सवाल है।
https://twitter.com/psamachar1/status/1558075749013549058?s=20&t=ayI5ttx1I4PoQndSe5BxKw ये भी पढ़ें- शिवराज मामा की पाठशाला… CM ने बच्चों को सुनाई तिरंगे के सफर की कहानी मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts