Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में IAS अधिकारियों के तबादले: इन कलेक्टर्स को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट

MP में IAS अधिकारियों के तबादले: इन कलेक्टर्स को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
भोपाल। एमपी में तबादले का दौर जारी है। राज्य शासन ने मंगलवार को IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। जानें कलेक्टर्स की नवीन पदस्थापना कहां है। ये भी पढ़ें: MP परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 दर्जन निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

इलैया राजा टी जबलपुर कलेक्टर नियुक्त

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, जिला हरदा के कलेक्टर संजय गुप्ता को सह आयुक्त सह पंजीयक, सहकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश और प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी तिलहन उत्पादन संघ, भोपाल पदस्थ किया गया है। इसके अलावा रीवा कलेक्टर इलैया राजा टी को जबलपुर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम भोपाल पदस्थ किया गया है।

मनोज पुष्प को रीवा कलेक्टर का पदभार सौंपा

इधर, मनोज पुष्प अलीराजपुर कलेक्टर को रीवा कलेक्टर का पदभार सौंपा गया। जबकि ऋषि गर्ग, कार्यकारी संचालक, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल और कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम भोपाल अतिरिक्त प्रभार को जिला हरदा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें: सागर में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत 

अलीराजपुर कलेक्टर नियुक्त हुए राघवेंद्र सिंह

वही इंदौर के वाणिज्य कर आयुक्त राघवेंद्र सिंह को अलीराजपुर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जबकि अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर सुश्री नेहा मीना को नीमच का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर और अपर कलेक्टर जिला इंदौर के हिमांशु चंद्र को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल नियुक्त किया गया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts