तेलंगाना में ट्रेन हादसा : पेद्दापल्ली में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 20 ट्रेन रद्द; 10 का मार्ग बदला

Follow on Google News
तेलंगाना में ट्रेन हादसा : पेद्दापल्ली में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 20 ट्रेन रद्द; 10 का मार्ग बदला
हैदराबाद। तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण वहां 20 यात्री ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मालगाड़ी के 11 डब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दिल्ली-चेन्नई मुख्य रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी हुई और कई ट्रेनों की गति धीमी हो गई या बीच रास्ते में रुक गईं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत रेलवे कर्मचारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रास्ता खोलने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया।

20 यात्री ट्रेनें रद्द, 10 को डायवर्ट किया

एससीआर के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात लौह अयस्क ले जा रही मालगाड़ी के 11 डिब्बे राघवपुरम और रामागुंडम के बीच पटरी से उतर गए। एससीआर जोन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण 20 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जिनमें से चार ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गईं और 10 के मार्ग में परिवर्तन किया गया। इसके अलावा दो ट्रेनों का समय बदल दिया गया और तीन को गंतव्य पर पहुंचने से पहले रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पटरी को दुरुस्त करने और रेल यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें नरसापुर-सिकंदराबाद, सिकंदराबाद-नागपुर, हैदराबाद-सिरपुर कागजनगर, सिकंदराबाद-कागजनगर, काजीपेट-सिरपुर टाउन, सिरपुर टाउन-करीमनगर, करीमनगर-बोधन, सिरपुर टाउन-भद्राचलम रोड, भद्राचलम रोड-बल्लारशा, बल्लारशा-काजीपेट, यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर,काचीगुडा-नागरसोल, काचीगुडा-करीमनगर, सिकंदराबाद-रामेश्वरम, सिकंदराबाद-तिरुपति, आदिलाबाद-परली, अकोला-पूर्णा, आदिलाबाद-नांदेड़, निज़ामाबाद-काचीगुडा, गुंतकल्लू-बोधन ट्रेन हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts