Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News :उद्घाटन से पहले ट्रैफिक मित्र रोबोट से तोड़फोड़, इंजीनियरिंग छात्रों की पहल पर फेरा पानी

इंदौर में अज्ञात बदमाशों ने इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा तैयार किया गया ट्रैफिक मित्र रोबोट को उद्घाटन के पहले ही तोड़ दिया है। AI बेस्ड यह रोबोट यातायात व्यवस्था में बहुत सहायक साबित होता। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।
उद्घाटन से पहले ट्रैफिक मित्र रोबोट से तोड़फोड़, इंजीनियरिंग छात्रों की पहल पर फेरा पानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के पास स्थित चौराहे पर यातायात व्यवस्था में मदद के लिए एक्रोपोलिस कॉलेज के इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा तैयार किया गया ट्रैफिक मित्र रोबोट उद्घाटन से पहले ही असामाजिक तत्वों की तोड़फोड़ का शिकार हो गया। घटना के बाद रोबोट का संचालन प्रभावित हो गया है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हीरानगर थाना पुलिस के मुताबिक, फरियादी इमरान पिता लतीफ बेग, निवासी पार्श्वकुंज कॉलोनी खजराना की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

    10 मार्च को नगर निगम ने स्थापित किया था 

    शिकायत में बताया गया कि यह ट्रैफिक मित्र रोबोट 10 मार्च को नगर निगम ने स्थापित किया था। इसका जल्द ही औपचारिक उद्घाटन होना था। फरियादी के अनुसार, 13 मार्च को जानकारी मिली कि रोबोट में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी है। इस वजह से रोबोट फिलहाल काम नहीं कर पा रहा है। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो रोबोट के हाथ और उसमें लगी डिस्प्ले को क्षतिग्रस्त किया गया था। इससे न केवल छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया, बल्कि यातायात सुधार के एक नवाचार को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर इसे शरारती तत्वों की करतूत माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

    एआई बेस्ड है रोबोट 

    यह यह रोबोट एआई बेस्ड है। इसमें सेंसर लगे हुए थे। यह ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए अपनी टाइमिंग में परिवर्तन कर लेता था। भविष्य की जरूरतों के अनुसार यह रोबोट काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन बदमाशों ने इसका हाथ और डिस्प्ले ही चुरा लिया और इसमें तोड़फोड कर दी। अब इस रोबोट को फिर से बनाया जाएगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts