Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूदखोरों के शिकंजे में व्यापारी, 10 लाख के कर्ज ने बनाया बंधक,  आईसीयू में जिंदगी से जंग

Follow on Google News
सूदखोरों के शिकंजे में व्यापारी, 10 लाख के कर्ज ने बनाया बंधक,  आईसीयू में जिंदगी से जंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में एक व्यापारी के जहरीला पदार्थ निगलने की सनसनीखेज घटना ने सूदखोरी के काले खेल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार रात जहर खाने से पहले व्यापारी ने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसमें उसने तीन लोगों पर आर्थिक शोषण, धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल मालवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां वह आईसीयू में भर्ती है और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

    मोबाइल से मिला वीडियो

    प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन नगर निवासी मोहम्मद मोसीन पिता मोहम्मद अशरफ के मोबाइल से मिला वीडियो पूरे घटनाक्रम की कहानी बयां कर रहा है। वीडियो में मोसीन ने कड़ाव घाट और बंबई बाजार क्षेत्र के रहने वाले मुन्ना उर्फ ‘दूधवाला’, अकरम और शकील चौधरी को अपनी इस हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने साफ शब्दों में कहा है कि यदि उसे कुछ होता है तो इसके लिए यही लोग जिम्मेदार होंगे। साथ ही उसने अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई है। वीडियो में मोसीन ने बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान उसने व्यापार में घाटा होने के बाद करीब 10 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि उस पर हर सप्ताह 65 हजार रुपये तक ब्याज वसूला जाता रहा। मोसीन का दावा है कि वह अब तक मूल रकम से कई गुना अधिक, लगभग 60 से 70 लाख रुपये चुका चुका है, इसके बावजूद कर्ज खत्म नहीं हुआ और दबाव लगातार बढ़ता गया।

    मकान की रजिस्ट्री और 30 चेक कब्जे में रखने का आरोप

    मोसीन ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों के पास उसके मकान की रजिस्ट्री और लगभग 30 हस्ताक्षरित चेक रखे हुए हैं। जब उसने दस्तावेज वापस मांगे तो उसे धमकाया गया और अतिरिक्त रकम की मांग की गई। लगातार बढ़ते दबाव और कथित धमकियों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक मोसीन ने 6 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में लिखित आवेदन देकर पूरे लेन-देन, ब्याज वसूली और दस्तावेज लौटाने की मांग का उल्लेख किया था। हालांकि, उसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप सामने आ रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस रात में अस्पताल पहुंची, लेकिन आईसीयू में भर्ती होने के कारण मोसीन के बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस ने परिजनों से चर्चा कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई है और वीडियो को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया है। 

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts