मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- उज्जैन में खोला जाएगा आयुर्वेद का एम्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में खुलने वाले तीन आयुर्वेद एम्स में से उज्जैन को मिला है। बुधवार को मुख्यमंत्री उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने सिंहस्थ के लिए हरियाखेड़ी जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन किया।
Follow on Google News
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- उज्जैन में खोला जाएगा आयुर्वेद का एम्स
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में खुलने वाले तीन आयुर्वेद एम्स में से एक मप्र को मिला है। यह एम्स बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में खुलेगा।  यह बात मुख्यमंत्री ने बुधवार को कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में कही। इस दौरान सीएम ने उज्जैन में 1166.61 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

    Twitter Post

    सिंहस्थ के लिए जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन

    सीएम ने हरियाखेड़ी में सिंहस्थ की तैयारियों के लिए 1133.67 करोड़ से निर्मित की जा रही हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं और नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। साथ ही शहर के हर घर में लंबे समय तक जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

    बच्चों को दिए लैपटॉप 

    Uploaded media

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट स्वाध्याय के अंतर्गत प्रतिभावान विद्यार्थी अवधेश शर्मा और अश्विनी ठाकुर को लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  प्रोजेक्ट स्वाध्याय के अंतर्गत विद्यार्थियों में नवाचार, आत्मनिर्भर अध्ययन एवं डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है।

    16  कचरा गाड़ी एवं 5 अन्य वाहन लोकार्पित

    Uploaded media

    मुख्यमंत्री  ने कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में नगर निगम के 16 नए डोर टू डोर कचरा गाड़ी और 5 अन्य वाहनों का लोकार्पण किया। इन वाहनों की लागत 2.36 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री ने  निगम के सफाई मित्रों को वायरलेस सेट प्रदान किए। उन्होंने सफाई मित्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    आकाशवाणी टीम को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी इंदौर की टीम को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर सम्मानित किया। आकाशवाणी इंदौर की टीम ने भगवान महाकालेश्वर की राजसी सवारी नगर भ्रमण पर निकलने के दौरान लगातार 5.40 घंटे  आंखों देखा हाल प्रसारित किया था, जो कि नॉन स्पोर्ट्स श्रेणी के इवेंट में रेडियो द्वारा अब तक का सबसे लंबा प्रसारण है।  इस उपलब्धि पर आकाशवाणी इंदौर और आकाशवाणी भोपाल की सहभागी टीम को पुरस्कार प्रदत्त किया।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts