Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert :भोपाल के 25 इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती, पहले निपटा लें जरूरी काम

भोपाल के करीब 25 इलाकों में गुरुवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। हर्षवर्धन नगर, राजवैध कॉलोनी, बंजारी, द्वारकापुरी और इतवारा रोड समेत कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी। नागरिकों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की गई है।
भोपाल के 25 इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती, पहले निपटा लें जरूरी काम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 25 इलाकों में गुरुवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, जिसके चलते सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद

    बिजली कटौती का असर हर्षवर्धन नगर, राजवैध कॉलोनी, बंजारी, द्वारकापुरी, इतवारा रोड समेत कई बड़े इलाकों में देखने को मिलेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

    राजवैध एच सेक्टर, रूचि लाइफ ओलिव कैम्पस और आसपास के इलाके।

    सुबह 10 से शाम 5 बजे तक

    गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया।

    सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक

    आम्र ईडन गार्डन, बंजारी डी-सेक्टर, कस्टम कॉलोनी और आसपास के इलाके ।

    दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक

    एजी कॉलोनी, पीएंडटी कॉलोनी, संजय कॉम्पलेक्स, कर्मचारी भवन, सीआई होम्स, हर्षवर्धन नगर, निराला नगर, द्वारकापुरी, एकता मार्केट, आकाशवाणी, आकृति गार्डन और आसपास के इलाके।

    दोपहर 1 से 3 बजे तक

    इतवारा रोड, आजाद मार्केट और आसपास के इलाके ।

    नागरिकों से अपील

    बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि कटौती के दौरान धैर्य बनाए रखें और जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts