Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवरात्रि पर देश का पहला किन्नर शंकराचार्य:  राजस्थान की पुष्कर पीठ के लिए शंकराचार्य का भोपाल में होगा पट्टाभिषेक

किन्नर अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास ने कहा सनातन की रक्षा के लिए दस किन्नर महामंडलेश्वर भी घोषित होंगे
Follow on Google News
 राजस्थान की पुष्कर पीठ के लिए शंकराचार्य का भोपाल में होगा पट्टाभिषेक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक महाशिवरात्रि पर होगा। साथ ही दस किन्नर महामंडलेश्वर भी घोषित होंगे, जोकि देशभर के विभिन्न धर्म पीठों के लिए होंगे। इसी अवसर पर 200 से ज्यादा धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी होगी। 


    दरअसल देश के पहले और इकलौते किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास मध्यप्रदेश में किन्नर जिहाद को लेकर सक्रिय है और हिंदू किन्नरो के जबरन धर्मांतरण के साथ ही मौजूदा भोपाल और ंइंदौर के किन्नर गुरुओं के बंगलादेश और पाकिस्तान कनेक्शन बताते हुए जांच की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच धर्म की रक्षा और धर्मांतरण रोकने के लिए किन्नर धर्माचार्यों के लिए चयन और नियुक्ति में जुटे हैं। यह आयोजन लालघाटी क्षेत्र में होगा, जिसमें देशभर से सनातनी हिंदू किन्नर और धर्माचार्य शामिल होकर चयन प्रक्रिया में हिस्सेदारी करेंगे। इसकी अगुवाई किन्नर गुरु काजल ठाकुर और उनकी टीम कर रही है। 


    पुष्कर पीठ का शंकराचार्य होगा किन्नर
    देश के पहले शंकराचार्य के लिए राजस्थान की पुष्कर पीठ का चयन किया गया है, जोकि सृष्टि रययिता ब्रहृााजी का एकमात्र मंदिर और सरोवर है। इसके साथ ही दस महामंडलेश्वर की भी घोषणा होगी, जोकि दो से तीन प्रदेशों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए किन्नर का सनातनी हिंदू होने के साथ ही शिक्षित और संस्कारित होना अनिवार्य होगा, जोकि धर्मग्रंथों का भी ज्ञाता होगा। साथ ही घर वापसी करने वाले 200 किन्नरों का शुद्धिकरण किया जाएगा।  


    किन्नर काजल गुरू ने लिया धर्म रक्षा का संकल्प
    किन्नर गुरु काजल ठाकुर और उनकी टीम ने धर्म रक्षा का संकल्प लेते कहा है कि धर्मांतरण करवाने वाले मुस्लिम किन्नरों की काली करतूतों का खुलासा मय सबूतों के किया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान और बंगलादेश से संपर्कों की जांच की मांग करते कहा है कि कई बंगलादेशी नकली किन्नर बनकर भोपाल और इंदौर सहित घूमते हुए हिंदू घरो से जबरन नेग वसूली में जुटे हैं। काजल ठाकुर ने दावा किया कि मंगलवारा की किन्नर गुरू हाजी सुरैया नायक का टार्चर रूम है, जहां हिंदू किन्नरों को बेरहमी से मारा पीटा जाकर इस्लाम कबूल करवाया जाता है। यहां तक कि आधार कार्ड, पासपोर्ट और पेन कार्ड तक में नाम बदल दिए गए हैं। 

    पुष्कर पीठ के लिए देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक होगा
    धर्मांतरण के लिए मुस्लिम किन्नरों का गिरोह काम कर रहा है, इसके लिए हिंदू किन्नरों के साथ बर्बरता की जाती है। करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन बंगलादेश और पाकिस्तान होता है और बातचीत होती है, जिसके सबूत पुलिस को सौंपे जा चुके हैं। वहीं हिंदू धर्म की रक्षा के लिए महाशिवरात्रि पर दस किन्नर महामंडलेश्वर के साथ ही पुष्कर पीठ के लिए देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक होगा। इससे पहले 200 से ज्यादा धर्मांतरित हो चुके किन्नरों की शास्त्र विधि से शुद्धिकरण के बाद घर वापसी होगी। 
    -ऋषि अजय दास, संस्थापक किन्नर अखाड़ा

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts