Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Panna Tiger Reserve:पन्ना के अमानगंज बफर में बाघ की संदिग्ध मौत, आपसी संघर्ष की आशंका

प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत आपसी संघर्ष में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
पन्ना के अमानगंज बफर में बाघ की संदिग्ध मौत, आपसी संघर्ष की आशंका
पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर की मौत

पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व के अमानगंज बफर क्षेत्र में एक बाघ की संदिग्ध मौत हो गई है। मंगलवार को सामने आए इस मामले में वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत आपसी संघर्ष में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा,  पीएम के बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

तलाशी अभियान चलाया गया

वन विभाग के अनुसार, घटना की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड की मदद से आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) और मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक के निर्देश के तहत पूरे मामले की निगरानी की जा रही है।

Kanha Tiger Reserve: शावकों की मौत से शुरू हुआ सिलसिला, आखिर किस वायरस ने ली बाघिन की जान?

बाघ को हैं फ्रैक्चर

बाघ का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. संजीव कुमार गुप्ता और डॉ. प्रियंका सिंह की टीम ने किया। पीएम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। रीढ़ की हड्डी और खोपड़ी में फ्रैक्चर पाया गया है, जिससे आपसी संघर्ष की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए सैंपल जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं। वहीं क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाकर और हाथियों की मदद से गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

 Kanha Tiger Reserve : दो बाघों के बीच संघर्ष में एक की मौत, कन्हारी रेंज में मिला मादा बाघ का शव

रेस्क्यू के बाद छोड़ा गया था जंगल में

जानकारी के मुताबिक, यह वही बाघ है, जिसे 26 अप्रैल को अमानगंज क्षेत्र के तारा गांव के पास से रेस्क्यू किया गया था। इसके बाद उसे स्वस्थ हालत में रेडियो कॉलर पहनाकर कोर एरिया में छोड़ा गया था। वन अमला लगातार उसकी मॉनिटरिंग कर रहा था।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts