Dhar News : मनावर और सिंघाना जैन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Dhar News : मनावर और सिंघाना जैन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
धार। जिले के मनावर और सिंघाना पुलिस ने जैन मंदिरों में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, 2019 में देवास जिले के बागली जैन मंदिर में चोरी कर फरार 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश को भी दबोच लिया गया।

पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर पकड़ा

इस पूरी कार्रवाई को एसपी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन, एएसपी गितेश गर्ग के निर्देशन और एसडीओपी मनावर अनु बेनीवाल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। मनावर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान और सिंघाना चौकी प्रभारी के साथ पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर घेराबंदी कर मोतीसिंह भील और साल सिंह भील को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी का सामान बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने जैन मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा तेज कर दी गई है। (इनपुट - कैलाश मुकाती) ये भी पढ़ें- भोपाल : होली के रंग में सराबोर बाजार, ‘केजीएफ का हथौड़ा’ और ‘पुष्पा की कुल्हाड़ी’ बनीं खास पिचकारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts