PlayBreaking News

एक-दो नहीं बल्कि सांप ने युवक को 10 बार डसा, पूरी रात लाश के पास बैठा रहा

Follow on Google News
एक-दो नहीं बल्कि सांप ने युवक को 10 बार डसा, पूरी रात लाश के पास बैठा रहा
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बहसूमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अकबरपुर सादात में शनिवार रात एक हैरतअंगेज करने वाली घटना सामने आई। मजदूरी करके घर लौटे एक युवक को जहरीले सांप ने एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 10 बार डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सांप युवक के शव के नीचे दबकर बैठा रहा, जब तक उसे हटाया नहीं गया।

रात को मजदूरी से लौटकर कमरे में सो गया था युवक

मृतक की पहचान अमित उर्फ मिक्की (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अकबरपुर सादात गांव का निवासी था और मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। शनिवार रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह काम से लौटकर घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। उस समय उसकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे।

सुबह तक नहीं जागा युवक

रविवार तड़के जब अमित आमतौर पर उठ जाया करता था, उस समय भी वह नहीं उठा। करीब सुबह 5:30 बजे जब घरवालों ने उसे जगाने की कोशिश की, तो वह हिलता-डुलता नहीं दिखा। परिजनों ने पास जाकर देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। जैसे ही उन्होंने उसे हिलाया, शव के नीचे एक सांप बैठा मिला, जो टस से मस नहीं हुआ।

सांप ने युवक को 10 बार डसा

घबराए परिजनों ने गांव में हड़कंप मचा दिया और सांप को हटाने की कोशिश की, लेकिन वह वहीं डटा रहा। इसके बाद परिजन पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा से एक सपेरे को बुलाकर लाए, जिसने सांप को पकड़ लिया। इसके बाद अमित को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि उसके शरीर पर सांप के डसने के 10 निशान थे।

तीन बच्चों का पिता था अमित

अमित अपने माता-पिता का दूसरा संतान था और उसकी शादी हो चुकी थी। उसके तीन बच्चे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमित की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें- मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से NIA रोजाना कर रही 10 घंटे लंबी पूछताछ, आतंकी ने मांगी ये तीन चीजें
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts