PlayBreaking News

लोकसभा में पलटा खेल :संशोधन बिल गिरा, राहुल गांधी ने बताया ‘संविधान की जीत’

राहुल गांधी ने साफ किया कि पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट है और देश के संघीय ढांचे से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राज्यों को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।
Follow on Google News
संशोधन बिल गिरा, राहुल गांधी ने बताया ‘संविधान की जीत’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के बाद विपक्ष ने इसे बड़ी जीत बताया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह बिल सीधे तौर पर संविधान पर हमला था, जिसे विपक्ष ने मिलकर रोक दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, संशोधन विधेयक गिर गया…INDIA ने रोक दिया। जय संविधान।

    महिलाओं के नाम पर भ्रम फैलाया गया- राहुल

    राहुल गांधी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह असली महिला सशक्तिकरण का बिल नहीं था। उनके मुताबिक, महिलाओं के नाम पर एक ऐसा प्रस्ताव लाया गया, जिसका असल मकसद चुनावी व्यवस्था में बदलाव करना था। उन्होंने साफ कहा कि अगर 2023 वाला असली महिला आरक्षण बिल लाया जाता है, तो विपक्ष उसे पास कराने में पूरा सहयोग देगा।

    यह भी पढ़ें: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल: नहीं मिला जरूरी 2 तिहाई बहुमत, पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े

    OBC और जातीय जनगणना का मुद्दा

    गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह पिछड़े वर्गों (OBC) को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर जातीय जनगणना से बच रही है, ताकि आने वाले वर्षों में इसका असर राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर न पड़े। उनके मुताबिक, यह कदम सामाजिक न्याय के खिलाफ है।

    BJP को जनाधार कम होने का डर

    इतान ही नहीं राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपना जनाधार कम होने का डर है। इसी वजह से सरकार देश के राजनीतिक नक्शे को बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।

    यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर FIR के आदेश : लखनऊ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोहरी नागरिकता मामले में बढ़ी मुश्किलें

    दक्षिण सहित नॉर्थइस्ट राज्यों की चिंता जताई

    सदन में गांधी ने दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और छोटे राज्यों के अधिकारों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन राज्यों का प्रतिनिधित्व कम करने की दिशा में काम कर रही है। इसे उन्होंने “राष्ट्र-विरोधी कदम” बताया और कहा कि विपक्ष इसे हर हाल में रोकेगा।

    Breaking News

    विपक्ष एकजुट, सरकार को चेतावनी

    राहुल गांधी ने साफ किया कि पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट है और देश के संघीय ढांचे से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राज्यों को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।

    इस विधेयक के गिरने के बाद अब राजनीतिक माहौल और गरमाने की संभावना है। विपक्ष इसे अपनी बड़ी जीत मान रहा है, जबकि सरकार के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts