Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वृंदावन :IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी महाराज से मिलने पहुंचे विराट- अनुष्का, नंगे पैर आश्रम में घूमे, माथे पर त्रिपुंड दिखा

विराट और अनुष्का ने अब तक 7 बार संत प्रेमानंद से मुलाकात की है। दोनों पहली बार 4 जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से मिले थे।
IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी महाराज से मिलने पहुंचे विराट- अनुष्का, नंगे पैर आश्रम में घूमे, माथे पर त्रिपुंड दिखा

वृंदावन। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों सुबह करीब 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए।

2 घंटे आश्रम में रहे, माथे पर दिखा त्रिपुंड

आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने विराट और अनुष्का की अगवानी की। दोनों करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर निकलते समय विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा नजर आया, जबकि उनके हाथ में एक किताब भी थी। प्रेमानंदजी से मुलाकात के बाद दोनों करीब 150 मीटर दूर स्थित बड़े गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम भी पैदल पहुंचे और वहां दर्शन किए।

Twitter Post

IPL जीत के बाद आध्यात्मिक सफर

विराट-अनुष्का का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 31 मई को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली। शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।

यह भी पढ़ें: टीएमसी में अंदरूनी कलह: क्या बंगाल में टूट जाएगी पार्टी ? रिजू दत्ता ने किया बड़ा दावा

इस साल तीसरी और अब तक सातवीं मुलाकात

विराट और अनुष्का की यह संत प्रेमानंद महाराज से सातवीं मुलाकात रही। दोनों पहली बार 4 जनवरी 2023 को उनसे मिलने पहुंचे थे। पिछले तीन साल में यह उनकी सातवीं और साल 2026 की तीसरी मुलाकात है।

इससे पहले दोनों 16 फरवरी को बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद और 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, साल 2025 में भी यह जोड़ी तीन बार आश्रम पहुंची थी। जनवरी में बच्चों के साथ दर्शन किए थे, जबकि मई और दिसंबर में भी प्रेमानंदजी से मुलाकात की थी।

Featured News

लगातार चौथे सीजन में बनाए 600 से ज्यादा रन

आईपीएल 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम की ओपनिंग जोड़ी पूरे सीजन बदलती रही, लेकिन उनके खेल में कोई असर नहीं दिखा। उन्होंने पूरे सीजन में 675 रन बनाए और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

इसके साथ ही विराट ने लगातार चौथे सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कायम रखा। उनके लगातार दमदार प्रदर्शन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी सफलता की बड़ी वजह माना जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts