लोकायुक्त का बड़ा एक्शन :शहडोल में रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ाया

शहडोल जिले के ब्योहारी तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति को रीवा लोकायुक्त टीम ने 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी सरकारी मकान से जुड़े मामले को निपटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शहडोल में रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ाया

शहडोल जिले के ब्योहारी तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति को रीवा लोकायुक्त टीम ने 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक सरकारी मकान से जुड़े मामले को निपटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

सरकारी मकान के मामले में मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त के अनुसार बाणसागर निवासी रमेश प्रसाद रजक ने शिकायत दर्ज कराई थी। रमेश प्रसाद रजक नगर परिषद खांड की उपाध्यक्ष सुधा रजक के पति हैं। शिकायत में बताया गया था कि सरकारी मकान से जुड़े एक प्रकरण को सुलझाने और कब्जा हटाने के नाम पर सहायक खंड लेखापाल रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत की जांच के बाद बिछाया जाल

शिकायत की पुष्टि होने के बाद रीवा लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने के लिए भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

मंगलवार को शिकायतकर्ता रमेश प्रसाद रजक आरोपी को रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 75 हजार रुपए देने पहुंचे थे। रकम लेते ही पहले से तैनात लोकायुक्त अधिकारियों ने लल्लू प्रजापति को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Breaking News

पहले भी ले चुका था 35 हजार रुपए

लोकायुक्त जांच में सामने आया है कि आरोपी इस मामले में शिकायतकर्ता से पहले ही 35 हजार रुपए ले चुका था। इसके बाद वह बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

लोकायुक्त टीम ने आरोपी सहायक खंड लेखापाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ब्योहारी में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि ब्योहारी क्षेत्र में हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के मामलों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। करीब 15 दिन पहले भी लोकायुक्त टीम ने एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। यह कम समय में क्षेत्र की दूसरी बड़ी ट्रैप कार्रवाई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts