Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

The Great Grand Superhero :‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज, एलियंस से टकराएंगे ‘जग्गू दादा’

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन’’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में जैकी का सुपरहीरो अवतार, रहस्य और साइंस-फिक्शन का रोमांच देखने को मिलता है। फिल्म में पृथ्वी पर एलियंस के हमले का खतरा और बच्चे के दादा की खास पावर कहानी को नया मोड़ देती है। फिल्म इस गर्मी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज, एलियंस से टकराएंगे ‘जग्गू दादा’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ एक अलग और दिलचस्प अंदाज में सुपरहीरो के किरदार में नजर आने वाले हैं। करीब 1 मिनट 7 सेकंड के इस टीजर में इमोशन, रहस्य और साइंस-फिक्शन का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है।

    दिखेगा पृथ्वी पर एलियंस के हमले का खतरा

    टीजर की शुरुआत एक स्कूली बच्चे से होती है, जिसकी जिंदगी में एक बड़ा राज छिपा है। कहानी में दिखाया गया है कि उसे कुछ महीनों में स्कूल बदलना पड़ता है, लेकिन वह इस बात को किसी से साझा नहीं करता। इसके पीछे एक खौफनाक कारण है- अगर यह राज खुल गया, तो पृथ्वी पर एलियंस का हमला हो सकता है। धीरे-धीरे खुलासा होता है कि इस बच्चे के दादा के पास खास सुपरपावर है, जो इस खतरे से जुड़ी हुई है।

    सुपरहीरो अवतार कहानी को एक अलग ही स्तर पर ले जाएगा

    टीजर के आखिर में बड़ा ट्विस्ट सामने आता है, जहां दादा के किरदार में जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है। उनका सुपरहीरो अवतार कहानी को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है। फिल्म में प्रतीक बब्बर, शरद सक्सेना, दुर्गेश कुमार और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    ये भी पढ़ें: International Film Festival Delhi 2026 : दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को मिलेगा विशेष सम्मान, 100 देशों से आई हजारों फिल्में

    फिल्म इस साल गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी

    फिल्म का निर्देशन और लेखन मनीष सैनी ने किया है। इसका निर्माण जी स्टूडियोज और अमदावाद फिल्म द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म इस साल गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसे फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    8 एपिसोड की ‘स्लाइस-ऑफ-लाइफ’ ड्रामा सीरीज होगी

    वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ जल्द ही शिल्पा शेट्टी के साथ एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगे। करीब 26 साल बाद दोनों की जोड़ी परदे पर वापसी कर रही है। यह 8 एपिसोड की ‘स्लाइस-ऑफ-लाइफ’ ड्रामा सीरीज होगी, जो शहरी रिश्तों और जिंदगी में मिलने वाले दूसरे मौकों की कहानी को दर्शाएगी। मेकर्स इसे भावनात्मक और यथार्थ के करीब रखने की तैयारी में हैं, ताकि दर्शक इससे आसानी से जुड़ सकें।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts