‘द बंगाल फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ दर्ज हुई FIR, ट्रेलर में गोपाल मुखर्जी की गलत छवि पेश करने का आरोप

‘द बंगाल फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ दर्ज हुई FIR, ट्रेलर में गोपाल मुखर्जी की गलत छवि पेश करने का आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क। विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर मुसीबत में फसते जा रहे हैं। 16 अगस्त को मुवी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ था। उस दौरान कुछ लोगों ने इसमें बाधा डालने की कोशिश की और तार काट दिए थे। अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद गोपाल मुखर्जी की गलत छवि पेश करने के आरोप पर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और उन्हें नोटिश जारी किया गया है।

Uploaded media

क्यों और किसने की FIR

दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में गोपाल मुखर्जी के परिचय को लेकर उनके पोते शांतनु ने डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री के खिलाफ FIR दर्ज करवाते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। शांतनु का कहना है की दादा जी (गोपाल मुखर्जी) एक पहलवान और अनुशीलन समिति के मुख्य सदस्य थे और उन्होंने 1946 मुस्लिम लीग के दंगे रुकवाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन मुवी में उन्हें एक कसाई बताया गया है।

विवेक अग्निहोत्री मांगे माफी

इस मामले में शांतनु ने डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री को एक नोटिस भी जारी किया है, जिसमें लिखा गया है कि गोपाल मुखर्जी की गलत छवी बनाई जा रहीं है, इसलिए विवेक उनसे माफी मांगे। उन्होंने ये भी कहा है कि गोपाल मुखर्जी की गलत छवि पेश करना न सिर्फ गलत है, बल्कि इससे परिवार और समुदाय को भी ठेस पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला तेज, CEC के खिलाफ पेश किया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव: रिपोर्ट

विवादों में है फिल्म

फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही विवादों में है। कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के वक्त भी कुछ लोगों ने इसमें बाधा डालने की कोशिश की और तार काट दिए थे। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने इसका जिम्मेदार पश्चिम बंगाल की रूलिंग पार्टी को ठहराया था।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts