PlayBreaking News

DAZY SHAH:पलाश मुच्छल के सपोर्ट में आगे आईं अभिनेत्री डेजी शाह, बताया एक अच्छा इंसान!

विवादित म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पर यह आरोप है कि उन्होंने क्रिकेटर स्मृत्ति मंधाना को धोखा दिया, लेकिन अब इसी डॉयरेक्टर के सपोर्ट में आगे आई हैं डेजी शाह
Follow on Google News
पलाश मुच्छल के सपोर्ट में आगे आईं अभिनेत्री डेजी शाह, बताया एक अच्छा इंसान!

म्यूजिक कंपोजर से अब डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल पिछले दिनों लगातार विवादों के कटघरे में डाले गए। उनकी क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूट गई जिसकी वजह पलाश को ही बताया गया। इस बीच अब एक्टर डेजी शाह का उन्हें सपोर्ट मिला है। लगातार उनकी पर्सनल लाइफ पर खूब सवाल उठ हैं लेकिन इसके बावजूद डेजी ने पलाश को “बहुत अच्छा” इंसान बताया है। अभिनेत्री डेजी साह व एक्टर श्रेयस तलपड़े एक नए डायरेक्टोरियल वेंचर के साथ प्रोफेशनली आगे बढ़ रहे हैं, जिसके पलाश भी एक अहम हिस्सा हैं। 

 धोखेबाजी के लगे थे आरोप

पलाश और स्मृति की शादी 25 नवंबर, 2025 को सांगली में होनी थी, लेकिन यह शादी अचानक कैंसिल कर दी गई। शुरुआती दौर में स्मृति के पिता की खराब सेहत शादी के कैंसिलेशन की वजह बताई गई, लेकिन बाद में पलाश पर आरोप लगे कि वह स्मृत्ति को धोखा दे रहे थे। सोशल मीडिया पर बाद में  पलाश और स्मृति दोनों ने शादी के कैंसिल होने की बात को कन्फर्म किया।

पलाश बेहतर और धार्मिक इंसान- डेजी शाह

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में अभिनेत्री डेजी शाह ने पलाश को एक बेहतरीन इंसान बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी पहली मुलाकात पलाश से जयहो फिल्म के दौरान हुई थी। उस फिल्म में उनकी बहन पलक मुच्छल ने एक गाना गाया था। उस गाने के सिलसिले में लगातार फिल्म रिलीज के दौरान पलक व उनके भाई पलाश मुच्छल से मिलना हो जाया करता था। वाकई पूरी फैमिली बहुत ही धार्मिक है। यही वजह है कि पलाश भी एक पॉजिटिव, धार्मिक और बेहतरीन इंसान हैं।

ये भी पढ़ें: भंसाली के करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी 'लव एंड वॉर'

 शादी कैंसिलेशन पर स्मृत्ति का था कुछ ऐसा बयान

बीते दिनों जैसे ही पलाश और क्रिकेटर स्मृत्ति की शादी कैंसिल हुई, स्मृत्ति ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा कि “मैं एक बहुत ही प्राइवेट इंसान हूं। और मैं अपनी लाइफ को ऐसा ही रखना चाहती हूं, लेकिन मैं अपनी साइड से यह क्लीयर कर दूं कि अब हमारी शादी कैंसिल हो गई है। मैं इस पूरे मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप लोगों से भी यह रिक्वेस्ट है कि प्लीज मेरी प्राइवेसी का ख्याल रखें।

आखिर में इतना ही कहना चाहूंगी, “मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके इंडिया के लिए खेलती रहूं और ट्रॉफी जीतती रहूं। आप सभी ने जो सपोर्ट किया उसके लिए दिल से शुक्रिया। लेकिन, अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।

Geetanjali Sharma
By Geetanjali Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts