Leo OTT Release Update : थलापति विजय का फैंस को तोहफा, रिलीज डेट में हुआ बदलाव; जानें कब देख सकेंगे ‘लियो’

Leo OTT Release Update : थलापति विजय का फैंस को तोहफा, रिलीज डेट में हुआ बदलाव; जानें कब देख सकेंगे ‘लियो’
एंटरटेनमेंट डेस्क। थलापति विजय की फिल्म ‘Leo’ 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। जिसने 19 दिनों में भारतीय बाजार में 330 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि दुनियाभर में 577 करोड़ कमाए हैं। इसके साथ ही यह फिल्म विजय के करियर की सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इसी बीच फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है, अब यह फिल्म दिवाली के बाद OTT पर रिलीज की जाएगी।

जानें OTT पर कब देख सकेंगे ‘Leo’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को पहले यह खबर सामने आई थी कि ‘Leo’ 21 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिल्क्स पर रिलीज होगी। लेकिन, अब इसकी OTT पर रिलीज डेट को बदल दिया गया है। अब यह फिल्म 16 नवंबर को रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। बता दें कि लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विजय थलापति के अलावा संजय दत्त, अर्जुन, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मैडोना सेबेस्टियन और जॉर्ज मैरीन ने मुख्य किरदार निभाया है।

300 करोड़ में बनी फिल्म ‘Leo’ का कलेक्शन

  • ओपनिंग डे - 64.8 करोड़
  • दूसरे दिन - 35.25 करोड़
  • तीसरे दिन - 39.8 करोड़
  • चौथे दिन - 41.55 करोड़
  • पांचवें दिन - 35.7 करोड़
  • छठे दिन - 32.7 करोड़
  • सातवें दिन - 14.47 करोड़
इसके बाद फिल्म ने 10वें दिन 15 करोड़ और 20वें दिन 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अपनी ताबड़तोड़ कमाई से कई रिकॉर्ड्स कायम किए। फिल्म की कहानी और एक्शंस को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए है, ऐसे में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- रणबीर से होगी विक्की की टक्कर जब ‘एनिमल’ का सामना करते दिखेंगे ‘सैमबहादुर’, दिसंबर में होगा इस जंग का फैसला
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts