Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकी हमला हो गया। काकापोरा इलाके में एक रेलवे चेकपोस्ट पर आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर मिली है। इलाज के दौरान एक पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये भी पढ़ें- देश के नए थल सेना प्रमुख का ऐलान, ये पद संभालने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी

सर्च ऑपरेशन जारी

जानकारी के अनुसार, आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों में कश्मीर का पुलवामा और बारामुला जिला आतंकियों की गतिविधि का मुख्य केंद्र बना हुआ है। ये भी पढ़ें- WPI Inflation Data : आम आदमी को तगड़ा झटका, मार्च में 14.55 फीसदी पर पहुंच गई थोक महंगाई दर

16 अप्रैल को हुई थी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में शनिवार (16 अप्रैल) को कोकरनाग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया था। ये भी पढ़ें- फिर से डराने लगा कोरोना : नए मरीजों की संख्या में 90 फीसदी से ज्यादा का उछाल, 24 घंटे में 214 लोगों ने गंवाई जान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts