फिर से डराने लगा कोरोना : नए मरीजों की संख्या में 90 फीसदी से ज्यादा का उछाल, 24 घंटे में 214 लोगों ने गंवाई जान

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। संक्रमित मरीजों और मृतकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। देश में पिछले 24 घंटे में 2,183 केस सामने आए हैं। इस दौरान 214 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। हालांकि,1985 लोग कोरोना से ठीक भी हुए।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल मामले: 4,30,44,280 एक्टिव केस: 11,542 कुल रिकवरी: 4,25,10,773 कुल मौतें: 5,21,965 कुल वैक्सीनेशन: 1,86,54,94,35524 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
देश में एक्टिव केस की संख्या 11,542 हो गई है। रिकवरी रेट 98.76% है। वीकली पॉजिटिव रेट 0.32% है। इससे पहले रविवार को 1150 केस सामने आए थे, यानी पिछले 24 घंटे में 1000 ज्यादा केस मिले हैं।











