Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देश के नए थल सेना प्रमुख का ऐलान, ये पद संभालने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी

देश के नए थल सेना प्रमुख का ऐलान, ये पद संभालने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी
देश के अगले थल सेना प्रमुख का सोमवार को ऐलान हो गया है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष होंगे। फिलहाल लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे थल सेना के उप प्रमुख हैं। वे जनरल एमएम नरवणे की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 अप्रैल को खत्म हो रहा है। ये भी पढ़ें- दिल्ली: तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ ओला-उबर-टैक्सी-ऑटो-मिनी बसों की हड़ताल, जानें क्या हैं मांगे

कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे। मनोज पांडे इससे पहले ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान एंड निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ का पद भी संभाल चुके हैं। वहीं जनरल मनोज पांडे परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल हासिल कर चुके हैं। ये भी पढ़ें- फिर से डराने लगा कोरोना : नए मरीजों की संख्या में 90 फीसदी से ज्यादा का उछाल, 24 घंटे में 214 लोगों ने गंवाई जान

कौन हैं जनरल मनोज पांडे ?

नेशनल डिफेंस अकादमी के 1982 बैच से पासआउट मनोज पांडे इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आने वाले पहले आर्मी चीफ हैं। बता दें कि मनोज पांडे ने जम्मू-कश्मीर के LOC पल्लनवाला ​​​​​में चलने वाले ऑपरेशन पराक्रम को लीड किया है। ये ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर में 2001 में संसद हमले के बाद चलाया गया था, जिसमें आतंकियों के हथियार सप्लाई के नेक्सस का खुलासा किया गया था। वहीं इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे। ये भी पढ़ें- WPI Inflation Data : आम आदमी को तगड़ा झटका, मार्च में 14.55 फीसदी पर पहुंच गई थोक महंगाई दर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts