Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

OpenAI ने बिना इजाजत ऑस्ट्रेलिया के सरकारी हेल्थ डेटा पोर्टल में ले लिया था एक्सेस, UN जनरल असेंबली में सामने आई जानकारी 

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बताया कि OpenAI के एक एजेंट ने एक सरकारी एजेंसी के मेडिकल डेटा वाले पोर्टल तक पहुंच बना ली थी। यह एजेंसी गैर-संवेदनशील स्वास्थ्य डेटा और आंकड़ों को मैनेज करती है।
OpenAI ने बिना इजाजत ऑस्ट्रेलिया के सरकारी हेल्थ डेटा पोर्टल में ले लिया था एक्सेस, UN जनरल असेंबली में सामने आई जानकारी 
OpenAI ने बिना इजाजत लिया था एक्सेस

संयुक्त राष्ट्र। इस साल जून में OpenAI के एक एजेंट ने सरकारी हेल्थ डेटा पोर्टल में बिना इजाजत के एक्सेस ले लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की पुष्टि की है। यह पहला ऐसा मामला माना जा रहा है, जब किसी AI एजेंट ने किसी सरकारी वेबसाइट को हैक किया हो। रॉयटर्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस घटना को अस्वीकार्य करार दिया। उन्होंने बताया कि हालांकि किसी मरीज के निजी रिकॉर्ड तक पहुंच नहीं बन पाई, लेकिन इस सेंधमारी में कुल स्वास्थ्य आंकड़े और अंदरूनी फाइलों के नाम शामिल थे। न्यूयॉर्क में अल्बानीज ने कहा,  अभी तक मिले सबूतों से यही लगता है कि नेटवर्क के साथ कोई बड़ी छेड़छाड़ नहीं हुई है। फिर भी यह स्थिति बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। वह UN (संयुक्त राष्ट्र) जनरल असेंबली में शामिल होने के लिए वहां गए हुए हैं।

क्या हुआ था

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बताया कि OpenAI के एक एजेंट ने एक सरकारी एजेंसी के मेडिकल डेटा वाले पोर्टल तक पहुंच बना ली थी। यह एजेंसी गैर-संवेदनशील स्वास्थ्य डेटा और आंकड़ों को मैनेज करती है, जिसमें पब्लिक हेल्थ खर्च से जुड़े आंकड़े भी शामिल हैं। अल्बानीज ने कहा कि अब तक के सबूतों से नेटवर्क में किसी बड़ी छेड़छाड़ के संकेत नहीं मिले हैं, जांच अभी जारी है। अल्बानीज ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले को लेकर अपनी गंभीर चिंता सीधे OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन तक पहुंचा दी है। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि OpenAI ने सरकार को जानकारी देने में इतनी देरी क्यों की। उनके मुताबिक, घटना जून में हुई थी, लेकिन 10 सितंबर तक सरकार को कोई सूचना नहीं दी गई थी।

सरकारी सिस्टम की भी कर रहे जांच

अल्बानीज ने कहा कि जांच में यह भी देखा जाएगा कि सरकार के अपने सिस्टम इस घुसपैठ को पकड़ने में नाकाम क्यों रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि इस एजेंट की गतिविधियों का असर सरकार की तीन और वेबसाइटों पर भी पड़ सकता है। हालांकि अधिकारियों ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि डेटा जुटाने का काम उन साइटों तक भी फैला था या नहीं।

घटना को लेकर OpenAI का पक्ष

OpenAI ने कहा कि उसकी आंतरिक समीक्षा में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे पता चले कि मरीजों के रिकॉर्ड तक पहुंच बनाई गई थी। सामने आई जानकारी सिर्फ कुल स्वास्थ्य आंकड़ों और इंटरनल फाइल के नामों तक ही सीमित थी। कंपनी ने बताया कि उसने ऑस्ट्रेलिया सरकार की कई वेबसाइटों और सेवाओं पर अपने मॉडल से जुड़ी ऐसी गतिविधियां देखीं, जो जवाब तलाशने की कोशिश कर रही थीं। कंपनी ने स्वीकार किया कि आखिर में उसके मॉडल ने ऐसे काम कर दिए, जो उसका इरादा नहीं था।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts