Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, अश्विन की टीम में वापसी

UAE और Oman में खेला जाएगा टूर्नामेंट
नई दिल्ली। ICC T-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। BCCI ने बुधवार को टीम का ऐलान किया। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम में सूर्यकुमार यादव और अश्विन को जगह मिली है लेकिन शिखर धवन जगह नहीं बना सके। ICC T-20 वर्ल्ड कप 2021 17 अक्टूबर से युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) और ओमान में खेला जाना है। यह T-20 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेजबानी में खेला जाएगा। केएल राहुल के साथ विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ईशान किशन को टीम में जगह दी गई है। फास्ट बॉलर्स में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी गई है। हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगे। युवा चेहरों में अक्षर पटेल, राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है। दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर को स्टैंड बाय के रूप में जगह दी गई है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का मेंटर बनाया है।

भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान) रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी रिजर्व: श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर   https://twitter.com/BCCI/status/1435629154565824515 https://twitter.com/BCCI/status/1435629241702436869    
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts