PlayBreaking News

Tata Tiago की कीमतों में इजाफा, अब कार खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे!

Follow on Google News
Tata Tiago की कीमतों में इजाफा, अब कार खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे!
टाटा मोटर्स की कारें भारतीय बाजार में काफी पसंद की जाती हैं। खासकर टाटा टियागो, जो कंपनी की सबसे किफायती कारों में से एक है। अब कंपनी ने इसकी कीमतों में बदलाव किया है। आइए जानते हैं कितनी बढ़ी कीमत, क्या हैं फीचर्स और कितना देती है माइलेज।

कितनी बढ़ी है टियागो की कीमत?

टाटा टियागो के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट की कीमतों में 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, बेस मॉडल की कीमत पहले जैसी ही है। अब Tata Tiago की नई एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपए से शुरू होकर 8.75 लाख रुपये तक जाती है।

टाटा टियागो का इंजन और पावर

  • टाटा टियागो में 2-लीटर, 1199cc का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • यह इंजन 6,000 rpm पर 86 PS की पावर और 3,300 rpm पर 113 Nm का टॉर्क देता है।
  • सीएनजी वेरिएंट में यही इंजन 6,000 rpm पर 5 PS की पावर और 3,500 rpm पर 96.5 Nm का टॉर्क देता है।
  • कार में 242 लीटर का बूट स्पेस और 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है।
  • ब्रेकिंग के लिए सामने डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

कितना देती है माइलेज?

टाटा टियागो का माइलेज भी इसकी लोकप्रियता की वजह है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट : 20.09 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट : 19 किलोमीटर प्रति लीटर सीएनजी मैनुअल वेरिएंट : 26.49 किलोमीटर प्रति किलो सीएनजी ऑटोमेटिक वेरिएंट : 28.06 किलोमीटर प्रति किलो

क्या है खास?

टाटा टियागो एक किफायती, स्टाइलिश और माइलेज फ्रेंडली कार है, जो शहरों के साथ-साथ हाइवे पर भी अच्छा परफॉर्म करती है। अब नई कीमतों के साथ यह कार थोड़ा महंगी जरूर हो गई है, लेकिन इसकी खासियतें अभी भी इसे एक मजबूत विकल्प बनाती हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts