आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा, 3 घायल, दिल्ली में पुलिसवालों का वीडियो VIRAL
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में बाइक जब्त करने से नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और ईंट-डंडों से पिटाई की। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
Dolly Wasvani
23 Aug 2026
































