दिल्ली में सुबह-सुबह हिली धरती!2.9 तीव्रता के भूकंप से महसूस हुए हल्के झटके, अरुणाचल-असम में भी कंपन
राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन से 8 किलोमीटर नीचे था। दिल्ली के अलावा असम और अरुणाचल प्रदेश में भी कम तीव्रता वाले भूकंप आए। किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
Aditi Rawat
2 Aug 2026


























