अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में पर्चे पर मिला बम बनाने का तरीका,मचा हड़कंप; 3 छात्र हिरासत में
अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग से संदिग्ध दस्तावेज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दस्तावेज में कथित तौर पर बम बनाने का लेआउट होने की आशंका है। पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच सुरक्षा एजेंसियां भी कर रही हैं।
Sona Rajput
1 Aug 2026


























