Yamuna Ammonia Level: यमुना में क्यों बार-बार बढ़ रहा है अमोनिया? CPCB ने बताई गाद और नालों की वजह
दिल्ली की यमुना में अमोनिया का स्तर बार-बार बढ़ रहा है, जिससे पानी की सप्लाई बाधित होती है। CPCB की रिपोर्ट के मुताबिक, नदी की तलहटी में जमा गाद और नालों से आने वाला नाइट्रोजन भरा पानी इसकी मुख्य वजह हैं। CPCB का कहना है कि सिर्फ गाद निकालने से समस्या हल नहीं होगी।
Garima Vishwakarma
27 Oct 2026

























