PM मोदी 29 नवंबर को उषा मंगेशकर को देंगे भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार, 1000 कलाकार मिलकर गाएंगे खास गीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 नवंबर को नई दिल्ली में मशहूर गायिका उषा मंगेशकर को डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी है। कार्यक्रम में देशभर के कलाकार हिस्सा लेंगे। इस दौरान 1000 कलाकार भूपेन हजारिका का मशहूर गीत 'मनुहे मनुहर बाबे' एक साथ गाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
Aditi Rawat
6 Nov 2026


























