UP में 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ विकास प्राधिकरण को मिला नया उपाध्यक्ष; कई जिलों के DM बदले
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 38 अधिकारियों के तबादले किए हैं। अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रथमेश कुमार सीतापुर के नए जिलाधिकारी होंगे। वाराणसी, गाजियाबाद, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में DM, CDO और नगर आयुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
Shivani Gupta
14 Nov 2026

























