झाबुआ में तीन मासूमों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत! कुएं में मिले शव,ग्रामीणों ने जताई नरबलि की आशंका
झाबुआ के चुई गांव में 8 और 9 साल के तीन बच्चों के शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान विवेक, मयंक और विजय के रूप में हुई है। शवों की स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने बलि की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम और विसरा जांच के जरिए मौत की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Hemant Nagle
22 Oct 2026

























