दवाओं के नाम पर मरीजों से ज्यादा वसूली अब नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने दिया भरोसा
अस्पतालों में इलाज के दौरान दवाओं और मेडिकल सामान के लिए मरीजों से ज्यादा पैसे वसूलने का मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने माना है कि मरीजों की मोलभाव करने की ताकत अस्पतालों के मुकाबले कम होती है। सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए सभी संबंधित पक्षों से चर्चा कर उचित कदम उठाने पर विचार कर रही है।
Aditi Rawat
23 Oct 2026


























