सोहागपुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या का खुलासा, बेटा ही निकला कातिल; 12 घंटे में गिरफ्तार
नर्मदापुरम के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रैनी पानी में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि मृतक दंपती का बेटा कमलेश उईके ही निकला।
Neelam Tiwari
6 Nov 2026


























