शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का भोपाल एम्स में निधन, जैत में होगा अंतिम संस्कार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई ने शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में अंतिम सांस ली। करीब 76 साल की काशीबाई पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थीं। सांस लेने में परेशानी के चलते उनकी हालत गंभीर हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन से परिवार और करीबियों में शोक है।
Aditi Rawat
30 Oct 2026


























