सोहागपुर में शिवलिंग निर्माण और भव्य रुद्राभिषेक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
सोहागपुर में श्रावण मास के अवसर पर रुद्राष्टक समिति ने मंगल भवन में शिवलिंग निर्माण और भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया। धर्माचार्य सोमेश परसाई ने नर्मदेश्वर शिवलिंग की महिमा और अलग-अलग द्रव्यों से अभिषेक का धार्मिक महत्व बताया। विधायक विजयपाल सिंह ने भगवान शिव का अभिषेक किया। भस्म आरती, भजनों और प्रसादी वितरण से कार्यक्रम भक्तिमय रहा।
Neelam Tiwari
17 Aug 2026
































