जिस घर में सजनी थीं शादी की खुशियां, वहां आग ने कर दी बर्बादी! नकदी, गहने और सामान राख, 12 लाख का नुकसान
मध्य प्रदेश के सीहोर में अंजनी धाम कॉलोनी स्थित छगनलाल जैन के मकान में सोमवार को आग लग गई। हादसे में शादी का सामान, नकदी, गहने और खेती-किसानी की जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Sunil Sharma
26 Oct 2026

























