मढ़ई में सांभर के सींग मिलने का मामला: फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा पहुंचीं, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
सोहागपुर के समीपवर्ती ग्राम सारंगपुर बीजाखारी में मढ़ई की गाइड किरण वाडीवा और उनके पति गोपाल वाडीवा के खिलाफ सांभर के सींग बरामद होने के मामले में वन विभाग ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा मढ़ई पहुंचीं और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
Neelam Tiwari
26 Oct 2026
























