गौहरगंज रेप केस :शॉर्ट एनकाउंटर के बाद आरोपी सलमान 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, लोगों ने कहा- अभी अधूरा न्याय मिला
रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तारी के दौरान वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था और पुलिस पर गोली भी चलाई, जिसके बाद शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी की सर्जरी हमीदिया अस्पताल में की गई और उसकी हालत स्थिर है। सलमान 6 दिन तक फरार था, जिसे भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र से पकड़ा गया।
Mithilesh Yadav
29 Nov 2025

























