Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special :शादी के 1 माह में ही पत्नी पहुंची कोर्ट, प्रॉपर्टी नाम करने की जिद

भोपाल में एक अनूठा विवाद फैमिली कोर्ट में पहुंचा है। इसमें शादी होने के एक महीने बाद ही पत्नी ने भरण-पोषण का केस कोर्ट में दायर कर दिया।
Follow on Google News
शादी के 1 माह में ही पत्नी पहुंची कोर्ट, प्रॉपर्टी नाम करने की जिद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पल्लवी वाघेला, भोपाल। आधा छोड़ पूरी को धावे, आधी मिले न पूरी पावे.., कुछ ऐसा ही हाल भोपाल के एक युवक का है। उच्च मध्यम वर्गीय परिवार के युवक और उसकी नई नवेली ब्याहता के बीच का अनूठा विवाद फैमिली कोर्ट में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के एक माह के अंदर ही पत्नी ने भरण-पोषण का केस कोर्ट में लगाया है। 

    प्रेमिका से संबंध तोड़ने का एग्रीमेंट

    पत्नी के कहने पर युवक ने प्रेमिका से संबंध तोड़ने का एग्रीमेंट किया। लेकिन जब पत्नी को पता चला कि एग्रीमेंट के बदले में प्रेमिका ने 5 लाख रुपए लिए हैं तो वह पति से पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने की जिद पर अड़ी है। पत्नी तलाक के लिए भी तगड़ी एलुमनी की मांग रही है।

    5 लाख में किया एग्रीमेंट

    मामले में लड़के ने प्रेमिका से बात की तो वह मान गई, लेकिन इसके लिए 5 लाख रु. देने की बात की। युवक ने बात मान ली और प्रेमिका ने लिखकर दिया कि वो इस रिश्ते को मर्जी से बिना दबाव के खत्म कर रही है, दोनों एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे।

    शादी के बाद बताया पत्नी को

    बीते दिसंबर में दंपति की शादी हुई। पति को लगा कि पत्नी समझदार है उसने पांच लाख की बात पत्नी को बता दी। यह बात पत्नी को चुभ गई। 20 वें दिन ही वह मायके जा बैठी और घोषणा कर दी कि वो तभी वापस आएगी जब पति की प्रॉपर्टी उसके होगी।

    पत्नी ने रखी दो शर्तें

    पत्नी ने पति के सामने दो शर्तें रखी हैं यदि प्रॉपर्टी उसके नाम की जाती है तो वह घर लौटने को तैयार है। इसके अलावा वह तलाक के लिए भी तैयार है। बशर्ते उसके नाम से दस लाख रुपए की एफडी की जाए और साथ ही उसका ससुराल का गोल्ड भी उसे दिया जाए। मामले में समझौते का प्रयास जारी है।                       शैल अवस्थी, काउंसलर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts