रायपुर में PUMA के नाम पर बिक रहे थे नकली जूते :पुलिस ने मारा छापा, 618 जोड़ी फुटवियर जब्त
रायपुर के माना क्षेत्र में PUMA ब्रांड के नाम और लोगो की नकल कर नकली जूते-चप्पल बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारकर 618 जोड़ी संदिग्ध फुटवियर जब्त किए हैं। दोनों कारोबारियों के खिलाफ कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Shivani Gupta
6 Jun 2026


























